DBRAU, Agra : Application invited for research assistant #agra
Yamuna team wins kite competition in Agra
आगरालीक्स ..आगरा में मकर संक्रांति पर यमुना किनारे पतंग प्रतियोगिता हुई, इसमें यमुना टीम ने गंगा टीम को हरा दिया, यमुना टीम ने आठ पतंग काटी। मकर संक्रांति पर्व पर रोमांच से भरे पतंगबाजी कार्यक्रम में हर तरफ उत्साह और उमंग थी। साथ था बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ और यमुना बचाओ का संदेश। जो पतंग के माध्यम से ऊंचे आकाश में जाकर ये संदेश दे रहा था।
एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट स्थित यमुना आरती स्थल पर पतंग महोत्सव में सबसे अधिक पतंग (4) ध्रुव उपाध्याय ने काटी। कार्यक्रम का आयोजन ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके भट्टाचार्य द्वारा कराया गया।
इसके उपरान्त नंदन श्रोतिया द्वारा यमुना मैया की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रज खंडेलवाल, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, शशिकांत उपाध्याय, दीपक राजपूत, राहुल, शिराज कुरैशी, विशाल शर्मा, ब्रजेश कुमार, पद्मिनी अय्यर, नूतन बंसल, ममता, हृदेश चौधरी, सुनीता आदि उपस्थित थे।