Woman beaten by Dabang in Agra
आगरालीक्स ..आगरा में किराए के मकान को खाली कराने के लिए चार गाडियों में हथियारों के साथ लोग पहुंचे, उन्होंने महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट की, कॉलोनी के लोगों ने दबंगों को दबोच लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन में एक किराए पर रहता है, शुक्रवार को दोपहर में चार गाडी मकान के आगे रुकी, उसमें से 15 20 लोग निकले। उन्होंने मकान का गेट तोड दिया और अंदर घुस गए। अंदर महिला और उसकी बेटी थी, उनके साथ मारपीट की और मकान से बाहर निकाल दिया।
चीख पुकार सुनने पर लोगों ने दबोचा
महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग घर से बाहर निकल आए। उन्होंने गाडियों में आगे लोगों को दबोच लिया। कुछ लोग अपनी गाडी छोडकर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गाडियों में हथियार और डंडे
स्थानीय लोगों की घेराबंदी पर लोग गाडी छोडकर भाग गए। उनकी गाडियों में हथियार और डंडे मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।