Wind @ 80 kilometer, Trees, hoarding collapses in Agra
आगरालीक्स …..आगरा में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आई धूल भरी आंधी से पेड और होर्डिंग तहस नहस हो गए। शहर में अंधेरा छा गया और हाईवे सहित कई स्थानों में होर्डिंग गिरने से जाम लग गया है। आंधी में बल्केश्वर ग्राउंड का गेट गिरने से दो युवक दब गए, इसमें से लाल मस्जिद निवासी दीपेश की मौत हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कि आगे भी इसी तरह का मौसम रहेगा, तापमान और बढ सकता है।
इंटरनेट फोटो
आगरा में दिन भर तेज धूप के बाद रात को अचानक से मौसम बदल गया, तेज हवाएं चलने लगी, रात करीब साढे नौ बजे 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई धूल भरी आंधी ने तांडव मचा दिया। जगह जगह होर्डिंग और पेड टूट कर गिए गए, कई जगह बिजली के खंभे टेढे हो गए और ताल टूट गए। कुछ देर के लिए आई आंधी में शहर से लेकर देहात में तांडव मच गया। बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। उधर, होर्डिंग और पेड गिरने से सडकों पर जाम लग गया। हाईवे पर होर्डिंग के टूट कर गिर जाने से वाहन फंस गए हैं।
दिन में तेज धूप और रात को आंधी
कई दिन से तेज धूप से लोग बेहाल हैं, तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। रविवार को छुटटी के दिन भी तापमान 44 7 डिग्री तक पहुंच गया, तेज धूप के बाद अचानक से रात में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गति से आई आंधी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया।
रात को भी चल रही लू
आंधी आने के बाद शहर के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया। इससे लोग घरों से बाहर निकल आए। धूल भरी आंधी चलने के बाद भी रात को गर्म हवाएं चल रही थी, रात को भी लोग थपेडों से परेशान रहे। उन्हें रात में भी राहत नहीं मिली। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं, बिजली न आने से लोग गर्मी में घरों में ही रहे। रात को शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।