Video: Expelled BSP leader Mukul says brother Ramveer Upadhyay become Ravan
आगरालीक्स.. बसपा से निष्कासित पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने अपने बडे भाई पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को रावण बताया और मायावती पर अलीगढ लोकसभा की टिकट के लिए 5 करोड रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। बसपा के बडे नेता के परिवार की रार पर राजनीति गर्म हो गई, मुकुल उपाध्याय के पार्टी से निष्कासित किए जाने और उनके द्वारा अपने भाई पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद से खलबली मची हुई है। राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है, लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के बडे नेता के परिवार में फूट से पार्टी आला कमान भी सकते मे है।
बसपा सरकार में उर्जा सहित कई विभागों में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय गाजियाबाद और शिकारपुर से विधानसभा का चुनाव लड चुके हैं। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और अलीगढ सीट से मुकुल उपाध्याय को टिकट देने के लिए कहा था, यहां से ही परिवार में रार शुरू हो गई। पफतेहपुर सीकरी सीट पर रोचक मुकाबला है, अलीगढ सीट पर बसपा के मेयर प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, ऐसे में यह सीट लोकसभा चुनाव में बसपा को मिल सकती है।
पार्टी से निष्कासित होने के बाद खोला मोर्चा
पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय को छह नवंबर को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को राधे गार्डन, हाथरस में प्रेसवार्ता में मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें बसपा से निकालने की साजिश उनके ही भाई व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय और भाभी सीमा उपाध्याय ने रची है। उन्होंने कहा कि आअलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, इसके बदले में बसपा की मुखिया मायावती ने उनसे 5 करोड रुपए मांगे, जब उन्होंने 5 करोड रुपए देने से मना कर दिया तो उनके भाई रामवीर उपाध्याय ने ही यह कहा कि अब मुकुल नहीं बल्कि उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
इसी साजिश के चलते उन्हें उनके भाई रामवीर ने बसपा से निकलवाया है। मुकुल ने कहा कि वह अगला चुनाव अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे अभी वह अपने समर्थकों के बीच में जाएंगे और किस पार्टी में शामिल होंगे यह तय करेंगे।
भाई की राम की तरह सेवा की और बन गए रावण
मुकुल उपाध्याय ने प्रेसनोट भी जारी किया है, इसमें लिखा है कि उन्होंने अपने बडे भाई रामवीर उपाध्याय को राम मानते हुए सेवा की, उनके कार्यक्रम में कुर्सी डलवाईं, कपडे धोए लेकिन वे अब रावण बन गए हैं, वे परिवार में किसी और सदस्य को आगे बढते हुए नहीं देख सकते हैं।