Vehicles pile-up on Yamuna Expressway, One killed several injured in Agra region
आगरालीक्स ….कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए, भीषण हादसे में एक की मौत हो गई है, कई लोग घायल हैं। घायलों को वाहनों में से बाहर निकाला गया। एक दर्जन वाहन आपस में भिडे हैं, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
कोहरा गहराने के साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पीड थम गई है। बुधवार रात से छाया घना कोहरा गुरुवार सुबह तक गहराता चला गया। आगरा रीजन में मथुरा के पास एक के बाद एक रोडवेज की बस, कार और ट्रक आपस में टकराते चले गए। बताया जा रहा है कि भीषण हादसे में एक की मौत हो गई है और तमाम लोग घायल हैं।
मैनपुरी में पुलिस की जीप तालाब में गिरी
कोहरे में एक और हादसा हुआ है। मैनपुरी में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की जीप तालाब में गिर गई। जीप में एसओ और पुलिस कर्मी थे, वे बमुश्किल तालाब से निकल सके, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
आठ जनवरी 2016
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 40 गाडियां जगह जगह आपस में टकरा गई। इससे यमुना एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया। मथुरा सांसद हेमामालिन को मांट टोल प्लाजा पर उतार लिया गया, वे कई घंटे जाम में फंसी रही।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया, सुबह से ही घना कोहरा होने से यमुना एक्सप्रेस पर वाहन आपस में टकरा गया। एक्सप्रेस वे पर जगह जगह गाडियां आपस में भिड गई, दो दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसे देखते हुए कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया। इसी बीच सुबह सांसद हेमामालिन मथुरा से दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस होते हुए जा रही हैं। वे भी जाम में फंस गई। मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर वह गाडी से उतर आईं।
22 दिसंबर 2015
आगरा में कोहरे का असर दिखने लगा है, कडाके की सर्दी और कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे और ग्वालियर हाईवे पर वाहन आपस में भिड गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात को कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड गए, हादसे में कई लोगों के गंभीर चोट आई है। मंगलवार सुबह ग्वालियर हाईवे पर सैंया के पास भी वाहनों के आपस में भिड जाने से कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।