Oil and gold prices increased after Israel’s attack on Iran,
UP election 2017-Agra: BSP suspend membership of Parshad husband in Agra
आगरालीक्स …आगरा में बसपा को संगठन से जुडे कार्यकर्ता हराने में जुटे हुए हैं। इसे देखते हुए बसपा पार्षद के पति को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं पर भी नजर रखी जा रही है।
पिछले चुनाव में बसपा नौ विधानसभा में से छह सीट पर जीती थी, इस बार बसपा सीट बढाने के लिए चुनाव प्रचार में जुटी है। सभी नौ प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर दिया है। आगरा उत्तर से प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम ने सोमवार को नामांकन किया। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा में पार्षद पत्नी रजनी गुर्जर के पति प्रताप सिंह गुर्जर पार्टी विरोधी गतिविधयों में शामिल थे। जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना के अनुसार प्रताप सिंह गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।