Top 100 hotel’s of the world, Oberoi Amarvilas in Agra on 69th position
आगरालीक्स… दुनिया के टॉप 100 होटलों की सूची में भारत के छह होटल हैं, इसमें से एक होटल आगरा का है। यहां आकर लोग रहना पसंद करते हैं, ये होटल दुनिया में छुटटी मनाने के लिए पसंद किए जा रहे हैंं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेवल प्लस लेजर मैगजीन ने अपने रीडर्स की वोटिंग के आधार पर दुनिया के टॉप 100 होटलों की सूची जारी की है। इसमें छह होटल भारत के हैं, इन छह होटलों में से पांच होटल राजस्थान में है, इसमें ओबेरॉय वन्याविलास रणथंबोर 16 वें स्थान पर है, लीला पैलेस, उदयपुर 34 वें स्थान पर है, ताज होटल जयपुर 43 वें स्थान पर है ओबेरॉय राजविलास, जयपुर 38 वें स्थान पर है और ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर 84 वें स्थान पर है।
आगरा का ओबेरॉय अमरविलास 69 वें स्थान पर
मैगजीन की टॉप 100 होटल की सूची में आगरा का ओबेरॉय अमरविलास 69 वें स्थान पर है, होटल से ताजमहल दिखाई देता है, यहां बडे सेलेब्रटी और वीवीआईपी ही आते हैं, यहां हर किसी को रूम नहीं मिलता है।