Tajmahal night visit from 3rd to 7 october on Full Moon in Agra
आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में आज से खोला गया, रात 8:30 से 12:30 बजे चांदनी रोशनी में ताजमहल का दीदार करेंगे, ताजमहल का सात अक्टूबर तक रात में दीदार किया जा सकेगा। पहले दिन मंगलवार को 141 पर्यटक ताजमहल का रात में दीदार करेंगे, इसमें से 85 टिकट विदेशी पर्यटकों ने खरीदे हैं
शरद पूर्णिमा पर 5 दिन ताजमहल का नाइट विजिट होगा, 4 घंटे के नाइट विजिट में 50 50 के बैच में 30 मिनट के लिए पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराया जाएगा, यह 8:30 से 12:30 तक होगा।
एक दिन पहले टिकट की बुकिंग
दुनिया में खूबसूरती के नायाब नमूने संगमरमरी ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में निहारने के लिए रात्रि दर्शन (नाइट विजिट) मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को पहले दिन इसके लिए बुकिंग हुई। मंगलवार को रात 8:30 से 12:30 बजे तक पयर्टक चांद की रोशनी में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
चंद्रमा की रोशनी में मंगलवार तीन अक्टूबर से से शनिवार सात अक्टूबर तक ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा। रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले टिकट की बुकिंग होती है, सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माल रोड स्थित कार्यालय पर बुकिंग हुई, जिसमें 141 टिकटों की बिक्री हुई।
400 पर्यटक देख सकते है ताजमहल
शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में 400 पर्यटक के ताज देखने की अनुमति है, ये 50-50 के बैच में 30 मिनट के लिए ताजमहल में रात्रि दर्शन के लिए रहते हैं। इस बार यह पांच दिन की जगह चार दिन ही चलेगा। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा।