Suresh Prabhu flagged off the Indian Railway Fastest Train Gatiman, reaches Agra Cantt
आगरालीक्स ….देश की पहली सेमी हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से 160 किलोमीटर की स्पीड से चलकर सुबह 11. 50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गई है। अब ट्रेन शुक्रवार को छोडकर हर रोज चलेगी, ट्रेन हॉस्टेज ने यात्रियों को गुलाब दिए, इससे पहले सुबह रेलवे मिनिस्ट्रर सुरेश प्रभु ने निजामुददीन स्टेशन पर देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन को हरी झडी दिखाकर रवाना किया।
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान गाड़ी संख्या 12050 पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से चली और आगरा कैंट पर सुबह 11. 50 पर पहुंची।
ये हैं सुविधाएं और किराया
गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच लगे हैं। इनमें कुल 693 सीटें हैं।
इसमें से 593 सीटें चेयरकार की हैं और 100 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास की हैं।
चेयरकार का किराया 750 रुपए है। प्रथम श्रेणी एसी (एग्जीक्यूटिव) का किराया 1500 रुपए है।
जबकि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में किराया 540 और 1040 रुपए है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन में वाई फाई की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। यही नहीं ट्रेन में एयर हॉस्टेज की तरह ट्रेन हॉस्टेज रहेंगी। दिल्ली से आगरा के 200 किलोमीटर के सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही खान पीन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रियों को कोई समस्या ना आए।
यह रहेगा शिडयूल
गतिमान एक्सप्रेस शिडयूल के मुताबिक, सुबह 8 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से रवाना होगी और आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9 50 पर पहुंचेगी। आगरा कैंट से वापसी में 5 50 बजे ट्रेन रवाना होगी और 7 30 बजे निजामुददीन, नई दिल्ली पहुंचेगी। गतिमान एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चलेगी।
दो साल और सात ट्रायल
गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की कवायद दो साल से चल रही है। इस दौरान आठ ट्रायल हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से गतिमान को हरी झंडी नहीं मिली थी। इसे लेकर काफी समय से कवायद चल रही थी।
गतिमान चलने से पहले विरोध
पांच अप्रैल से आगरा से दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौडने वाली गतिमान एक्सप्रेस का नियमित संचालन होगा। गतिमान को चलाने की जिम्मेदारी दिल्ली डिविजन के स्टाफ को दी गई है। इसका आगरा डिविजन का स्टाफ विरोध कर रहा है। उन्होंने सोमवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर प्रदर्शन किया,
ट्रायल आगरा डिविजन ने कराए तो चलाएंगे भी वही
ट्रेड यूनियन लीडर का कहना है कि गतिमान के 7 ट्रायल हुए हैं। सभी आगरा डिवीजन के गार्ड और चालक ने सम्पन्न कराये हैं। अब रेलवे बोर्ड ने आदेश दिया है कि गतिमान को दिल्ली डिवीजन का स्टाफ चलायेगा, यह गलत है। यही नहीं, गतिमान एक्सप्रेस के रूट के लिए दिल्ली डिवीजन मात्र 50 किमी का है, जबकि आगरा डिवीजन 138 किमी चलता है। नियम यह है कि जिसकी परिधि बड़ी है ट्रेन चलाने का अधिकार उसी डिवीजन को है।