Sultanganj Flyover start from 20 may in Agra
आगरालीक्स ….. आगरा की सुल्तानगंज पुलिया का फ्लाईओवर पांच दिन बाद शुरू हो जाएगा, पहले सिकंदरा से आने वाले वाहन ही फ्लाईओवर पर दौड सकेंगे, इसके कुछ दिन बाद वाटरवक्र्स से आने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर शुरु किया जाएगा।
दिल्ली से आगरा सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया और वाटरवक्र्स पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। खंदारी का फ्लाईओवर शुरू हो चुका है, अब सुल्तानगंज पुलिया का फ्लाईओवर शुरू होगा, इसके बाद वाटरवक्र्स फ्लाईओवर शुरू किया जाएगा।
नौ फरवरी को खंदारी फ्लाईओवर हुआ चालू
आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी पर बन रहे फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं, सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जबकि दूसरी तरफ की फ्लाईओवर की सडक को फाइनल टच दिया जा रहा है। ,
आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटर वक्र्स पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इससे शहर में जाम लगा रहता है, सिक्स लेन के कार्य को तेज गति से करने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में सबसे पहले खंदारी फ्लाईओवर का काम पूरा किया जा रहा है। गुरुवार रात को सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया, जबकि भगवान टॉकजी से सिकंदरा की तरफ वाले रोड पर मरम्मत कार्य चल रहा है, इसे भी जल्दी खोल दिया जाएगा।
हिल रहा फ्लाईओवर
सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को खोले जाने के बाद वाहन दौड रहे हैं। फ्लाईओवर लंबा है, इसलिए बीच में पहुंचने पर यह हिलता है, यहां कुछ देर तक लोग रुकने के बाद जल्दी से जल्दी फ्लाईओवर से नीचे उतरना चाहते हैं।