Suhas LY new DM Agra, DM Gaurav Dayal transfer
आगरालीक्स…आगरा के डीएम गौरव दयाल का तबादला हो गया है, आगरा के नए डीएम सुहास एलवाई होंगे, इसके साथ ही पांच डीएम बदले गए हैं।
शनिवार इलाहाबाद के डीएम रहे सुहास एलवाइ को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनसे पहले इनकी पत्नी पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास को अपर नगर आयुक्त आगरा के पद पर तैनात किया गया था।
इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई को आगरा का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने जौनपुर, आजमगढ़ में तैनाती के दौरान ग्रामीण सड़क की बेहतरी के लिए कार्य किया था। अनिल सिंह ढींगरा को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है, यहां तैनात रहे समीर वर्मा को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। महेन्द्र बहादुर सिंह को बांदा से हटाकर रामपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।
महेन्द्र बहादुर ने बांदा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा था। शिव सहाय अवस्थी को झांसी का नया डीएम बनाया गया है।
27 जुलाई 2016 को आगरा के डीएम बने गौरव दयाल
आगरा में 2016 में गौरव दयाल डीएम बने थे। उन्हें पंकज कुमार की जगह आगरा का डीएम बनाया गया था।
सुहास एल वाई को आगरा में मिली पहली तैनाती
मूल रूप से कर्नाटक के निवासी सुहास एलवाई 2007 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने एनआईटी, सूरतकल कर्नाटक से 2004 में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
आईएएस बनने के बाद सुहाल एलवाई को पहली पोस्टिंग आगरा में ही मिली। यहां असिस्टेंट कलक्टर अपना प्रोबेशन पूरा किया।वे मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी और हाथरस के डीएम भी रह चुके हैं।
यश भारती से सम्मानित हैं सुहास एल वाई
सुहास एल वाई अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 4 है। साल 2016 में एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2017 में तुर्की में हुए ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है। उनको 2016 में यूपी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ से भी नवाजा जा चुका है।