SP National convention 2017 Agra Live: Ex CM Akhilesh Yadav with his wife Dimple Yadav reaches Agra
आगरालीक्स …आगरा में सपा के 10 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे, उनके साथ ही प्रो राम गोपाल, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, राम गोविंद चौधरी होटल रेडिसन पहुंच गए हैं। यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है, इसमें पांच अक्टूबर को तारघर मैदान में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कई निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि अभी सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव नहीं आए हैं लेकिन चर्चाएं हैं कि वे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं।
आगरा के तारघर मैदान में पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन है, इससे पहले चार अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। तारघर मैदान पर 5 अक्टूबर को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 प्रदेशों के 15 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे, मंगलवार रात से पदाधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, इससे आगरा के अधिकांश होटल भर गए हैं। शहर होर्डिग से पट गए हैं
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आगरा में सपा का 10 वां राष्ट्रीय अधिवेशन तारघर मैदान पर होगा, सुबह 9 45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झंडारोहण के साथ अधिवेशन का शुभारंभ होगा, राष्ट्र गान से कार्यक्रम शुरू होगा, 10 .15 बजे स्वागत गीत और उसके बाद स्वागत भाषण होगा।
15 मिनट में चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
10. 45 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा, निर्वाचन अधिकारी प्रो राम गोपाल यादव होंगे, 15 मिनट में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे है, माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, उनके बाद दूसरा नाम मुलायम सिंह यादव का आता है.
संविधान संशोधन और अनुमोदन
11 बजे सपा के संविधान में संशोधन और अनुमोदन होगा, यह कार्यक्रम 30 मिनट चलेगा। इसके बाद 11. 30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उदघाटन भाषण देंगे, यह एक घंटे का होगा।
एक घंटे मुददों पर चर्चा
दोपहर 12. 30 बजे राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण और चर्चा होगी, यह एक घंटे चलेगा। इसके बाद दोपहर 1 .30 से 2 .15 तक भोजन और राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित होगा।
5 बजे समापन
शाम को 5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्मेलन का समापन करेंगे।