Smriti Z Irani tweet, My car crashed on Yamuna Express-Way , I am Fine
आगरालीक्स….. आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वे बाल बाल बच गई हैं। हादसे में एक की मौत हुई है। उन्होंने टवीट किया है कि मैं ठीक हूं, हादसे में घायलों की मदद करने के लिए मनोज चोपडा और उनकी उनकी पत्नी को धन्यवाद दिया है।
व्रंदावन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्म्रति ईरानी शनिवार रात 10 30 बजे दिल्ली लौट रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर व्रंदावन कट से आगे माइल स्टोन 103 के पास आगरा से नोएडा जा रहे बाइक सवार को पीछे से होंडा सिटी ने टक्कर मार दी। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी की एस्कोर्ट और उनकी कार होंडा सिटी की टक्कर से भिड गई। केंद्रीय मंत्री के एस्कोर्ट में चल रहे दो सिपाही भी घायल हो गए, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार आगरा के कालिंदी विहार निवासी रमेश की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।
मनोज चोपडा ने दिखाई बहादुरी
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर खून से लथपथ घायल पडे हुए थे। अपने परिवार के साथ जा रहे मनोज चोपडा ने अपनी गाडी रोक ली और घायलों की मदद में जुट गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया।
टिृवीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते हुए खलबली मच गई। इस पर रात करीब 12 बजे उन्होंन टिृवीट किया और एक्सीडेंट की जानकारी दी। खुद के सकुशल होने और घायलों की मदद करने के लिए मनोज चोपडा और उनकी पत्नी की सराहना की।
ये है टिृवीट
Smriti Z Irani @smritiirani
Good Samaritan Manoj Chopra and his wife also helped injured citizens. God bless them for their empathy and kindness.
580 retweets 1,180 likes
Smriti Z Irani @smritiirani 8h8 hours ago
Tried to help the injured who were lying on the road for quiet sometime and ensured they reach a hospital. Pray for their safety.
782 retweets 1,350 likes
Smriti Z Irani @smritiirani 8h8 hours ago
There was a pile up of vehicles due to an accident on the expressway. Unfortunately the police vehicle before mine & my car also crashed.
616 retweets 836 likes
Smriti Z Irani @smritiirani 8h8 hours ago
For all enquiring re my accident- I’m fine. Thank you for the concern and wishes.
990 retweets 1,980 likes