SC dismiss appeal: Agra College principal Dr Manoj Rawat appointment cancel
आगरालीक्स …आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज रावत की नियुक्ति को रद कर दिया गया है। अब वे कॉलेज के प्राचार्य नहीं रहेंगे, उन्हें लेक्चरर के पद पर कार्य करना होगा, नए प्राचार्य पर प्रबंध समिति द्वारा फैसला लिया जाना है। आगर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमिश्नर चंद्रकांत हैं, वे कोर्ट और शासन के आदेश के बाद कोई निर्णय लेंगे।
(इंटरनेट फोटो)
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज रावत सहित प्रदेश के 154 डिग्री कॉलेज में वर्ष 2007 में प्राचार्य पद के लिए उच्चतर शिक्षा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया की गई थी। इसके बाद वर्ष 2008 में प्राचार्यों की नियुक्ति की गई, इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट, इलाहबाद में याचिका दायर की गई कि चयन प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद भी 17 जनवरी 2009 को डॉ मनोज रावत को हाईकोर्ट के आदेश के अधीन नियुक्ति दे दी गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खलबली
इस मामले में प्राचार्यों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मई 2012 में अपील की गई, इस पर स्टे दे दिया गया। शुक्रवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने प्राचार्यों की अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में वर्ष 2007 की नियुक्ति प्रक्रिया से बने प्राचार्य अपने पद से हट जाएंगे। उनकी जगह नए प्राचार्य की नियुक्ति की जाएगी। इस खबर के आते ही खलबली मच गई, हालांकि कॉलेज में शिक्षकों का एक गुट इस आदेश से खुश है।
नए प्राचार्य किसे बनाया जाएगा
डॉ मनोज रावत को प्राचार्य पद से हटाने के बाद नए प्राचार्य किसे बनाया जा सकता है, इसे लेकर दो शिक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं। सीनियरिटी में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के डॉ एके गुप्ता का नाम सामने आ रहा है। वहीं, पिफजिकल एजूकेशन विभाग के नरेंद्र यादव भी प्राचार्य बनने की जुगत में लगे हैं।
आठ साल रहे प्राचार्य किए बडे काम
डॉ मनोज रावत जनवरी 2009 में आगरा कॉलेज के प्राचार्य बने थे, उन्होंने कॉलेज को सुधारने के लिए तमाम काम किए। कॉलेज को डीम्ड विवि बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे थे, ऐसे में उन्हें प्राचार्य के पद से हटाए जाने से बडा झटका लगा है।
इन प्राचार्यों की नियुक्ति हुई रद
डॉ मनोज रावत, आगरा कॉलेज
डॉ विपिन अग्रवाल, एसआरके कॉलेज फीरोजाबाद
डॉ आरके सिंह एके कॉलेज शिकोहाबाद
डॉ अजब सिंह यादव, एनडी कॉलेज भोगांव
डॉ योगेंद्र दुबे, गंजडुडवारा कॉलेज
डॉ एसके शर्मा, केए कॉलेज कासगंज
डॉ अरुण दीक्षित वाष्र्णेय कॉलेज, अलीगढ
डॉ ज्वाला सिंह एसवीए कॉलेज बिसावर हाथरस