Rumours of leopard creates panic in Agra
आगरालीक्स… आगरा की एक कॉलोनी में तेंदुआ घुस आया, दहशत में लोग घरों में कैद हो गए, कुछ लोगों ने तेंदुए का फोटो मोबाइल से खींचने का दावा किया है। अभी तेंदुए के बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं है, यह अफवाह भी हो सकती है लेकिन जिस तरह से लोग तेंदुए को देखने का दावा कर रहे हैं, इससे सिकंदरा क्षेत्र में दहशत है।
गुरुवार रात को आगरा के सिकंदरा में केआर नगर में तेंदुए आने की दहशत फैल गई, केआर नगर के पास ही जंगल है, कॉलोनी में रात को खेल रहे बच्चों ने तेंदुए की जानकारी दी, कुछ ही देर में तेंदुए की दहशत सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनियों में फैल गई। यहां एक युवक ने दावा किया है कि उसके सामने से होकर तेंदुआ गया था, वह ककरेठा के जंगलों से आया था।
जितने लोग उतनी बातें
तेंदुए के आने की दहशत के बीच तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी, जितने लोग उतनी बातें सामने आ रही हैं। केआर नगर से लेकर सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनी में लोग तेंदुआ आने की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी तेंदुए को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों ने तेंदुए को देखा था तो कुछ युवक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने तेंदुए को देखा और वह दीवार पर चढ कर दूसरी तरफ चला गया।
सपा नेत्री ने मोबाइल से पफोटो लेने का दावा
सपा नेत्री ने तेंदुए का मोबाइल फोन से फोटो लेने का दावा किया है। यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसे केआर नगर में आए तेंदुए का फोटो बताया जा रहा है। इसके बाद कुछ और लोगों ने भी तेंदुए का फोटो लेने का दावा किया है।
एक साल पहले न्यू आगरा में घुस आया था तेंदुआ
25 अप्रैल 2016 में न्यू आगरा के सुरेश नगर में तेंदुआ घुस आया था। आगरा के न्यू आगरा के सुरेश नगर में बोदला निवासी नितीश शिवहरे और हरीलाल की चार हजार वर्ग गज में कोठी है। इसमें दो सो गज में कमरे और किचिन बने हुए हैं, यहां चौकीदार चंद्रवीर रहता है। सोमवार सुबह 12 बजे चंद्रवीर कोठी में पहुंचा, उसने किचिन का दरवाजा खोला, अंदर तेंदुआ बैठा हुआ था, उसकी चीख निकल गई। उसने किचिन का गेट बंद कर दिया और शोर मचाने लगा। इसके बाद चंद्रीवर एक पडोसी के साथ किचिन तक पहुंचे और गेट खोला, गेट खोलते ही तेंदुआ ने हमला बोल दिया। इससे दोनों के चोट आ गई, उन्होंने किचिन का गेट बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
ढाई घंटे में मिली अनुमति
तेंदुआ वन्य प्राणी है, इसे पकडने के लिए अनुमति लेनी होती है। वन विभाग द्वारा तेुंदुआ को पकडने के लिए अनुमति मांगी गई, इस दौरान आस पास लोगों की भीड लग गई, वे मकानों पर चढ गए और वन विभाग की टीम अनुमति का इंतजार करती रही। ढाई घंटे बाद शाम को तेंदुआ को पकडने की अनुमति मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई।
इंजेक्शन लगाने के बाद भी नहीं हुआ बेहोश
किचिन के जंगले से तेंदुआ को बेहोश करने के लिए तेज गति से इंजेक्शन मारे गए, इंजेक्शन लगने के बाद भी वह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने एक और इंजेक्शन लगाया।
कोठी के खुले मैदान में तेंदुआ ने लगाई दौड
इसके बाद वन विभाग की टीम ने किचिन का गेट खोल दिया, गेट खुलते ही तेंदुआ ने दौड लगा दी, सैकडों लोग आस पास के मकानों में छत पर तेंदुआ को देख रहे थे। पुलिस कर्मी , वन विभाग और स्थानीय लोग मैदान में खडे होने पर तेंदुआ दौडता हुआ दूसरे कमरे में जो घुसा।
रात नौ बजे पकडा गया तेंदुआ
किचिन से निकलकर तेंदुआ दूसरे कमरे में घुस गया। वन विभाग की टीम ने उसे एक और इंजेक्शन लगाया, इसके बाद उसे काबू किया जा सका, टीम ने रात नौ बजे तेंदुआ को पकडा और उसे अपने साथ ले गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेंदुए का फोटो