Rs 3.27 crore fodder scam in Agra, FIR lodged against 13
आगरालीक्स… बिहार के बाद आगरा में करोडों का चारा घोटाला सामने आया है, इस मामले में गोशाला के पदाधिकारी और कर्मचारी सहित 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के संजय प्लेस में पृथ्वीमेडा गो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड है, कंपनी गाय के दूध और गोबर के उत्पाद बनाती है। कंपनी के मैनेजर जितेंद्र वर्मा के मुताबिक वर्ष 2015 में कंपनी से राजस्थान के सिरोही जिले स्थित श्री गोपाल गोवर्धन गोशाला के पदाधिकारियों ने संपर्क किया। गोशाला के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2016 में वे अखिल भारतीय गो महोत्सव कर रहे हैं, महोत्सव में गाय होंगी और करीब चार से पांच लाख लोग आएंगे, इन गायों के लिए बडी मात्रा में चारा चाहिए, इसके लिए उन्होंने कंपनी से चार करोड की आर्थिक मदद मांगी और कहा कि गो महोत्सव के बाद रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
3 27 करोड का खरीदा चारा
कंपनी ने दिसंबर 2015 में बैंक से चार करोड़ की लिमिट करा ली। कंपनी के मैनेजर का आरोप है कि गोशाला को बैंक से 3.27 करोड़ रुपये की चारा खरीद रुपये दिला दिए। बैंक ने कुछ समय बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो स्टॉक से चारा गायब था। पदाधिकारियों ने चारा गायब कर दिया। रकम लौटाने की कहने पर धमकी दी। इंस्पेक्टर जयकरन सिंह ने बताया कि दत्त शरणानंद मुख्य संरक्षक, सुमन सुलभ, हीर सिंह, केशाराम, चंदन सिंह, भूर सिंह, प्रवीन कुमार, पूनम राजपुरोहित, गोविंद बल्लभ, मेघराज, बंशीदास, धुड़ाराम और हिंदू सिंह। धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।