Molested girl student commits suicide in Agra
आगरालीक्स …आगरा में एक छात्रा ने छेडछाड से तंग आकर आत्महत्या कर ली, उसकी रविवार को सगाई होनी थी, छात्रा के आत्महत्या करने से खुशी का माहौल गम में डूब गया है। परिजनों की तहरीर पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपी युवकों की धरपकड के प्रयास में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के फतेहपुर सीकरी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को उसकी पडोस में रहने वाले युवक अजीत और जितेंद्र लंबे समय से परेशान कर रहे थे। वे कई बार कॉलेज जाते समय छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर चुके थे। परिजनों ने कई बार आरोपियों के घर जाकर शिकायत की, लेकिन उनकी हरकतें नहीं रुकीं।
सगाई से एक दिन पहले आत्महत्या
छात्रा का रिश्ता तय हो गया था। रविवार को उसकी सगाई होनी थी। जुलाई में शादी थी।
आरोपी उसे रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहे थे। आरोपी युवक उसे फोन से भी कई बार रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे चुके थे। उसने परिजनों को आरोपियों की हरकतों की जानकारी दी। शनिवार शाम को छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से तंग होकर युवती ने शनिवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार वाले घर में थे। तभी उसने एक कमरे में बंद होकर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम चार बजे परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने शव को फंदे से उतार लिया। परिजनों ने अजीत और जितेंद्र के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। एसपी पश्चिम अखिलेश नरायण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। फिलहाल वे अपने घरों से फरार हैं।