MLA Chotelal Verma join BSP after BJP declare candidate from Fathebad constituency , Agra
आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा को झटका लगा है, फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भाजपा के कमल को छोड बसपा के हाथी पर सवार हो गए हैं। उन्हें रविवार को फतेहाबाद में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और सुनील चित्तौड ने बसपा ज्वाइन कराई। इस दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा भावुक हो गए।
26 दिसंबर को ज्वाइन की थी भाजपा
आगरा में बसपा से चुनाव जीतने के बाद सपा के मंच पर दिखाई देने वाले विधायक छोटेलाल वर्मा 26 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने बसपा से चुनाव जीता था, इसके बाद सपा के मंच पर दिखाई दिए। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विधायक छोटेलाल वर्मा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा ज्वाइन कराई। फतेहाबाद से उनके भाजपा से चुनाव लडने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा ने जितेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद से छोटेलाल वर्मा विरोध कर रहे थे। इस सीट पर बसपा से उमेश सैंथिया और सपा से डॉ राजेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं।
दल बदलते रहे हैं छोटेलाल
2012 विधानसभा चुनाव में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा से बसपा से छोटेलाल वर्मा जीते थे, उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र सिंह को हराया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही छोटेलाल वर्मा बसपा से अनऔपचारिक रूप से अलग हो गए और बसपा के मंच पर दिखाई नहीं दिए। लोकसभा चुनाव के दौरान सपा से विधायक छोटेलाल वर्मा की नजदीकी देखी गई, लेकिन उन्होंने सपा ज्वाइन नहीं की, ऐसा करने पर उनका विधायक पद निरस्त हो सकता था।
टिकट को लेकर सपा और भाजपा के चक्कर
विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा को चुनाव लडना है, वे सपा से चुनाव लडना चाहते थे। लेकिन सपा से डॉ राजेंद्र सिंह चुनाव लडेंगे, ऐसे में उन्होंने भाजपा में नजदीकी बढाई, चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनके चुनाव लडने की संभावना है, लेकिन अभी तक भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।