Man open fire on BJP worker in Agra
आगरालीक्स …आगरा में एक भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी, इसके बाद उसके घर पर धाबा बोल दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रंजिश में गोली मारने की बात कही जा रही है और घायल युवक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
आगरा के थाना एत्माउददौला के प्रकाश नगर में गोपाल रहता है, उसका डिश संचालक गुडडू से रंगबाजी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि रविवार शाम को गुडडू अपने साथियों के साथ पहुंचा और गोपाल पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में लगी, लोगों ने गुडडू को पकडना चाहा तो उसके साथियों ने पथराव कर दिया और वहां से भाग खडे हुए। स्थानीय लोग गोपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, इस मामले में स्थानीय लोग थाना एत्माउददौला पर पहुंच गए हैं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।