Jawahar bridge closed from 11 to 1 pm in Agra today
आगरालीक्स …..आगरा में क्षतिग्रस्त जवाहर पुल की मरम्मत चल रही है। आज सोमवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सभी वाहन अंबेडकर पुल से होते हुए निकाले जाएंगे। सोमवार को दिन होने से यमुना किनारा रोड पर जाम की स्थित रह सकती है।
जवाहर पुल की रिवाल्विंग बीयरिंग खराब हो गई हैं। इन्हें बदला जा रहा है, इसके लिए भारी वाहनों का पुल से आवागमन बंद है। मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक हल्के वाहन भी पुल से नहीं गुजरेंगे। एनएचएआई की टीम पुल की मरम्मत में जुटी हुई है। पुल पर बीयरिंग बदलने के लिए डिजाइन तैयार की जा रही है।