IPL Satta racket busted in Agra, 2 held
आगरालीक्स.. आगरा में एक कोठी में आईपीएल के सटटे का खेल चल रहा है, हर बॉल पर सटटा लगता था और आॅनलाइन पैमेंट हो रहा था। पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से कैश, मोबाइल सहित आॅनलाइन पैमेंट का रिकॉर्ड जब्त किया गया है।
मंगलवार को आगरा में थाना एत्माउददौला पुलिस ने ट्रांस यमुना की एक कोठी पर छापा मारा, कोठी में आईपीएल का सटटा लगाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से 20435 नगद 3 मोबाइल बरामद हुए हैं, साथ ही 12900 Paytm में कैश जमा था। इससे भुगतान किया जा रहा था।
कूद के भागे लोग
पुलिस के छापे से खलबली मच गई, कोठी से कूदकर लोग भागने लगे, पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकडा है। आईपीएल का सटटा लगाने वाले अन्य लोगों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है।
9 फरवरी को सटटा रैकेट पकडा
9 फरवरी 2018 को आगरा में सटटा कराने वाला रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सरगना सहित 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से रुपये भी जब्त किए गए हैं।
आगरा पुलिस सटटा और जुआ कराने वालों की धरपकड कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को पुलिस ने न्यू आगरा के नगला पदी में छापा मारा। पुलिस ने सटटा कराते सरगना संजय कश्यप सहित 11 को अरेस्ट कर लिया, इनके पास से पुलिस ने 45 हजार रुपये जब्त किए हैं। इनके खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
6 जनवरी को पकडा रैकेट
आगरा में हाई प्रोफाइल सटटा रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने सटटा संचालक सहित 20 सटोरियो को पकडा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में आॅनलाइन गेम लक्ष्य की आड में सटटे का खेल चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने संचालक सहित 20 सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य इंडिया क्विज गेम के नाम अक्टूबर 2016 में मनोरंजन विभाग से लाइसेंस लेकर सट्टे का यह खेल शुरू हुआ। फ्रीगंज में टीन शेड में कंप्यूटर और लैपटॉप रखकर यह काम शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलने वाले इस गेम के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार शाम एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ यहां छापा मारा। यहां से संचालक समेत बीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फ्रीगंज निवासी गोपाल पुत्र सत्यप्रकाश, ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विजय गौतम और महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 17 ऐसे लोग हैं, जो सट्टा लगाने आए थे। टीन शेड में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, 32902 रुपये
अंग्रेजी में गेम, अनपढ सटोरियो
पुलिस ने बताया कि आॅनलाइन गेम में इंग्लिश में गेम दिखाया जाता है, इसका जवाब देना होता है। मौके से पकडे गए सटोरियो अनपढ हैं वे हिंदी लिख नहीं पाते अंग्रेजी कैसे समझ सकते हैं। इस आधार पर पुलिस ने 20 सटोरियों पर कार्रवाई की है।
फाइल फोटो