Illegal slaughter house sealed in Agra, 3 arrested, meat seized
आगरालीक्स.. आगरा में एक घर में स्लॉटर हाउस बूचडखाना चल रहा था, मीट पर स्लॉटर हाउस की स्टैंप लगाकर सप्लाई किया जा रहा था, पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट करने के साथ ही भैंस का मीट, चर्बी और स्लॉटर हाउस की स्टैंप जब्त की है। अवैध स्लॉटर हाउस में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
आगरा में मीट का बडा कारोबार है, भाजपा सरकार आने के बाद नाई की मंडी सहित अन्य क्षेत्र में चल रहे अवैध स्लॉटर हाउस बंद हो गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मंटोला के ढोलीखार में एक घर पर छापा मारा। घर में भैंस का कटा हुआ हिस्सा मिला, इसके साथ ही 15 टिन चर्बी जब्त की गई है। यहां से पुलिस ने साजिद, शाहिद सहित तीन लोगों को अरेस्ट किया है।
काटी जा रही थी भैंस, लगाते ने स्टैंप
घर में भैंस काटी जा रही थी, इनका खून नाले में बहा दिया जाता था, इसका मीट बेचने के साथ ही चर्बी भी तैयार की जा रही थी। पुलिस ने घर से स्लॉटर हाउस की स्टैंप भी जब्त की है, स्टैंप पर मोडेन स्लॉटर हाउस, आगरा एएनएन कुबेरपुर, हलाल सर्टिफाइड लिखा है।
मुख्य आरोपी फरार
पुलिस टीम के छापे के दौरान मुख्य आरोपी और घर का मालिक आसिफ फरार हो गया है, पुलिस मुख्य आरोपी सहित छह लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसके लिए कई टीमें लगाई गई हैं, अवैध स्लॉटर हाउस के संचालन पर थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अवैध तरीके से चलने लगे स्लॉटर हाउस
सरकार की सख्ती के बाद अवैध स्लॉटर हाउस बंद हो गए थे लेकिन स्थानीय स्तर पर कई महीने से सख्ती न होने पर अवैध स्लॉटर हाउस शुरू हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों मे अवैध स्लॉटर हाउस चल रहे हैं। नगर निगम और पुलिस की टीम अवैध स्लॉटर हाउस की सूचना जुटाने के बाद कार्रवाई करेगी।