New toll rates released for Agra-Lucknow, Purvanchal and Bundelkhand Expressway,
FOGSI & Club 35 health camp, 25% widow suffer from osteoporosis
आगरालीक्स …विधवा माताओं में लगभग 25 फीसदी की हड्डियां खोखली हैं। लगभग 10 प्रतिशत महिलाएं डायबिटिक और 60 प्रतिशत एनिमिक हैं। 60 फीसदी महिलाओं को पेट से सम्बंधिक कोई न कोई समस्या है। यह निष्कर्ष फोग्सी (फैडरेशन ऑफ ओब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया) व क्लब 35 प्लस द्वारा गांधी जी की पुण्य तिथि के मौके पर भजनाश्रम में लगाए गए हेल्थ में सामने आए हैं।
इंडियन मीनोपॉज सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने रेनबो हॉस्पीटल की 20 डॉक्टरों व टैक्नीशियनों की टीम के साथ भजनाश्रम की लगभग 600 महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें बीएमडी, बीएमआई, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांच सहित काउंसलिंग की गई। डायबिटीज, कमजोर हड्डियां (ऑस्टियोपोरोसिस), एसिडिटी, कब्ज की समस्या के अलावा 98 महिलाओं को ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। 4 महिलाओं के स्तन पर गांठ थी। जिसके जांच अगले कैम्प में (8 मार्च को की जाएगी।
डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि 40 के बाद की उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण चार में एक महिला की मौत होती है। भजनाश्रम में महिलाओं के खान-पान को भी देखा गया। डॉ. जयदीप ने बताया कि आश्रम में महिलाओं को पौष्टक खाना मिल रहा है, लेकिन एनीमिक और ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित महिलाओं को हडिड्यों मजबूत और रक्त को बढ़ाने वाले खान-पान की सलाह दी गई। त्वचा सम्बंधी समस्या से भी कई महिलाएं पीड़ित थीं। जिन्हें साफ सफाई और त्वचा की बेहतर देखभाल की सलाह दी गई।
40 के बाद होती है महिलाओं को अधिक देखभाल की जरूरत
40 वर्ष की उम्र की बाद यानि मीनोपॉज के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इस उम्र में माहवारी बंद होने से हार्मोनल बदलाव के कई मानसिक व शारीरिक बदलाव आते हैं। हड्डियां और आंखें कमजोर हो सकती हैं। तनाव और डिप्रेशन भी हो सकता है। वृंदावन वास करने वाली अधिकतर महिलाएं इसी आयु वर्ग की हैं। इसलिए फोग्सी व क्लब 35 प्लस की ओर से हर दो माह बाद इन महिलाओं के हेल्थ चेकअप आयोजित कर इनके स्वास्त्य की देखभाल का जिम्मा लिया गया है। आज पहला हेल्थ कैम्प था, जिसमें भजनाश्रम के पीसी द्ववेदी जी का विशेष सहयोग रहा।
क्लब 35 प्लस की ये महिलाएं रहीं उपस्थित
आशू मित्तल, सुधा कपूर, अंशा वासन, निक्की चोपड़ा, मीनाक्षी मोहन, रेनू भगत, मोनिका गोयल, आशू जैन, रेनू अग्रवाल, कांता माहेश्वरी, मीनाक्षी मित्तल।
इन्होंने किया हेल्थ परीक्षण
डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. मनप्रीत, डॉ. मीनू, डॉ. बच्चू सिंह, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. संगीता, राकेश आहूजा।