Samajwadi Party and Congress are doing politics of appeasement, robbing
Fog in Agra : Visibility zero, traffic slow on highway
आगरालीक्स …आगरा में घना कोहरा छा गया है, विजिबिलिटी शून्य हो गई है, हाईवे पर थोडी दूर चल रहे वाहन तक नजर नहीं आ रहे हैं। वाहनों की स्पीड थम गई है और कोहरे के साथ सर्दी से गलन बढने लगी है।
आगरा में तापमान नौ डिग्री से नीचे पहुंच गया है, शुक्रवार रात को सात बजे के बाद कोहरे के बादल हाईवे पर दिखाई देने लगे। कुछ ही देर में घना कोहरा छा गया। इससे हाईवे और शहर में वाहनों की स्पीड धीमी हो गई।
30 नवंबर को पहला कोहरा
आगरा में सर्दी के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है, रात को पहला कोहरा पडा, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया है, सुबह भी कोहरा रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही अधिकतम तापमान भी लुढकेगा। इसके साथ ही कोहरा भी रहेगा।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया, इससे सुबह और शात होते ही सर्दी का अहसास होने लगा। जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात को कोहरा छा गया, हालांकि कोहरा कम था, इससे कोई समस्या नहीं आई, लेकिन यह कोहरा घना हो सकता है।
पिछले साल जनवरी में पडा था कोहरा
आगरा में कोहरे की घनी चादर के बीच बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शून्य दृश्यता और हाड कंपाने वाली सर्दी में लोग घरों में कैद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का कहर अभी तीन दिनों तक जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आएगी, वहीं कोहरा भी छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज दिन भर कोहरा छाए रहने और सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा शून्य दृश्यता रही। घने कोहरे में ताजमहल भी गायब हो गया। सुबह बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
फाइल फोटो