Agra News : 1008 Shri Tirthakar Swami Janam Kalyanak Mahotsav
Fog & Cold waves continue in Agra
आगरालीक्स… आगरा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कोहरा और शीतलहर चल रही है, इससे तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 दिसंबर से घना कोहरा छाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहेंगे और ठिठुरन, गलन 11 दिसंबर तक रहेगी।
आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घने कोहरे की चादर के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली। महज 24 घंटों में 10 डिग्री पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई।
आगरा में कोहरे और सर्द हवाओं को देखते हुए स्कूल का समय बदल दिया गया है। डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र यादव के अनुसार राजकीय, वित्त पोषित, वित्तविहीन, सीबीएसई, आइसीएसई और संस्कृत विद्यालय, परिषदीय विद्यालय सुबह नौ बजे से लगेंगे। नौ बजे से पहले विद्यालय संचालित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जैसे ही अभिभावक और बच्चों को नौ बजे से स्कूल लगने की खबर मिली, उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। बच्चों का कहना था कि अब वे देर तक सो सकेंगे। सर्दी के कारण सुबह जल्दी उठने में उन्हें दिक्कतें हो रहीं थीं। जिन बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, वे छुंट्टी करने की जिद पर अड़े हुए थे। महिलाओं को भी इस बात की खुशी है कि अब उन्हें जल्दी उठकर लंच नहीं बनाना पड़ेगा।
अप्सा ने भी बदला समय
अप्सा के सचिव सुशील गुप्ता के अनुसार एसोसिएसन से संबद्ध सभी स्कूल गुरुवार से सुबह नौ बजे से लगेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन ने सभी स्कूलों को सूचित कर दिया है।
दिन भर लोग रहे परेशान
जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही हैं। उन्हें सर्द हवा और कोहरे में सुबह सुबह स्कूल जाना पड रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढने से ठिठुरन बढ सकती है।
कोहरे में दो दिन राहत के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा हो गया, इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। पारा गिरता जा रहा है और कोहरे के साथ ओंस की बूंदों ने ठिठुरन बढा दी है, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
शहरों में तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अलीगढ़ 14.6 11.2
आगरा 15.1 11.9
बांदा 15.4 11
वाराणसी 15.4 13.4
इलाहाबाद 16.7 13.6