
आगरालीक्स ….आगरा में जीवन में सकारात्मक बदलाव की परिभाष से रू.ब.रू कराएगी ट्रांसफोर्मिंग लाइव्सए द पॉवर ऑफ ह्यूमन राइट्स एजुकेशन पर आधारित प्रदर्शनी। भारत सोका गक्काई ;बीएसजीद्ध द्वारा आयोजित प्रदर्शनी ;जीवन का परिवर्तनः मानव अधिकार शिक्षा की शक्तिद्ध का उद्घाटन 15 अप्रैल को सूरसदन में सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिनेवा से पहली बार भारत में प्रदर्शित होने आयी प्रदर्शनी में मानवाधिकार शिक्षा से प्रेरित लोगों के जीवन परिवर्तन की ऐसी मर्मस्पर्शी कहानियां हैंए जिनका संग्रह विश्वभर से किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह जानकारी दिल्ली से आयी संस्था की पब्लिक रिलेशन हेड सुमिता मेहता ने प्रदर्शनी के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के संग्रह में आस्ट्रेलियाए बुर्किनो फासोए पेरुए पुर्तगाल एवं तुर्की जैसे देशों की कई प्रेरणाप्रद उदाहरण हैं। जागरूकता एवं शिक्षा के अभाव में मानवाधिकारों का हर रोज हनन हो रहा है। इसके लिए पहले हमें खुद में बदलाव लाना होगा। शिक्षा व संस्कृति को जरिया बनाकर अपनी सोच को बदलना होगा। इसी उद्देश्य के साथ जिनेवा में इस प्रदर्शनी को पहली बार भारत लाया गया हैए जो आम जनता के सुबह 11 बजे शाम 7 बजे तक लिए निशुल्क उपलब्ध है। इसके उपरान्त 16.21 अप्रैल तक हर रोज विभिन्न स्कूलों में सुबह 7ण्20 से दोपहर दो बजे तक यह प्रदर्शनी स्कूली विद्यार्थियों के लिए लगेगी। सुमिता मेहता ने बताया कि बच्चों को मनवाधिकार के प्रति शिक्षित करने का उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी ही दुनिया का भविष्य है। इसके उपरान्त ग्वालियर में 23 से 26 अप्रैल तक इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के सदस्यों में आनंद सूर्य नारायणए वीके कालराए राजेश लालए ज्योति लालए मनीष बंसलए रवि अग्रवालए तूलिका कपूर आदि मौजूद थे।
इन स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी
दिन समय स्कूल
16 अप्रैल सुबह 7ण्30.2 बजे तक दिल्ली पब्लिक स्कूल
17 अप्रैल सुबह 7ण्30.2 बजे तक होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा
18 अप्रैल सुबह 7ण्30.2 बजे तक सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज
19 अप्रैल सुबह 7ण्30 से 2 बजे तक सेंट पॉल्स स्कूल
20 अप्रैल सुबह 7ण्30 से 2 बजे तक सेंट जार्जेस स्कूल बालूगंज
21 अप्रैल सुबह 7ण्30 से 2 बजे तक प्रिल्यूड स्कूल दयालबाग