Doctor house looted at gunpoint in Agra
आगरालीक्स…. आगरा में दिनदहाडे डॉक्टर दंपति के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की, डॉक्टर की गर्भवती भाभी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर फरार हो गए। यह डॉक्टर दंपति के घर के सामने मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। दो बाइक पर चार बदमाश आए थे। एसएसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया, 18 घंटे में आगरा में यह घर में लूट की दूसरी वारदात है।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की महर्षि पुरम कालोनी में डॉ अतुल बंसल अपनी पत्नी डॉ आरती बंसल के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह 10:30 बजे उनके भाई एडवोकेट दीपक बंसल की पत्नी तनूजा बंसल घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश आए, एक एक कर तीन बदमाश घर में अंदर घुसे बदमाशों, उन्होंने तनूजा को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। घर में घुसने वाले तीन बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना था, बाकी दो के चेहरे खुले थे। तनूजा के अनुसार हेल्मेट वाला आदमी बार बार घर में खोजबीन कर रहा था और अपने साथियों से पूछ रहा ज्वैलरी और कैश मिला।
शोर मचाने के बाद भी करते रहे लूटपाट
गर्भवती तनूजा ने हिम्मत दिखाई। वे बाहर आ गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी बदमाश लूटपाट करते रहे। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सीसीटीवी फुटेज से घर में घुसते हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं, लूटपाट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए जा रहे हैं। एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया, बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
लाखों की लूट,दहशत में डॉक्टर दंपति
बदमाश लाखों की लूट कर फरार हो गए, डकैती की वारदात से डॉक्टर दंपति दहशत में हैं, आईएमए में भी आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
18 घंटे में डकैती की दूसरी वारदात
12 जुलाई को आगरा में दिनदहाडे कारोबारी के घर लूट, बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने से गोली चलाई, बदमाश की गोली उसके साथी को लग गई, इसके बाद भी बदमाश लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बुधवार को आगरा के सिकंदरा रोड पर एमएस काम्प्लेक्स है। काम्प्लेक्स में 13 दुकान हैं। इनमें आठ दुकान किराये पर उठी हुई है। काम्प्लेक्स मालिक प्रेमचंद्र शर्मा का बेटा मदन गोपाल शर्मा ट्रांसपोर्टर है। मदन अपनी 70 वर्षीय मां फूलवती के साथ दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। दोपहर तकरीबन 1.30 बजे चार बदमाश आए। दरवाजा खटखटाया। एक ने उनसे कहा कि शिव परिक्रमा पर काम्प्लेक्स के नीचे भंडारा लगाने की अनुमति चाहिए। गेट खोलने के लिए बोलने लगे।
गेट खोलते ही एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया, दो बदमाशों ने मदन को पकड़कर पीछे खींच लिया। चीख सुनकर फूलवर्ती आईं, एक बदमाश उनकी तरफ दौड़ा। उन्हें बेड पर गिराने के बाद उनके ऊपर बैठ गया। बदमाश ने तमंचा निकाला तो उससे फायर हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश घबरा गया। उन्होंने ट्रांसपोर्टर और उनकी मां के हाथ साड़ी से बांध दिए। इसके बाद अलमारी से 1.5 लाख रुपये और चार तोले सोने के जेवरात लूट लिए।