DBRAU, Agra student union: President ABVP Abhishek & 11 other take oath on 24 october in Agra
आगरालीक्स… आगरा के अंबेडकर विवि छात्र संघ चुनाव में 12 की जगह 11 सदस्य ही शपथ लेंगे, एबीवीपी और निर्दलीय ने बाजी मारी है। एनएसयूआई और सपा छात्र सभा का पत्ता साफ हो गया।
सोमवार सुबह नौ बजे से विवि के खंदारी परिसर के सात बूथों पर मतदान के लिए छात्र आ रहे हैं। दोपहर 12. 30 बजे तक मतदान होगा, इसके बाद दोपहर 1. 30 बजे से सेठ पदम चंद जैन संस्थान में मतगठना होगी और शाम को परिणाम घोषित किए. अध्यक्ष पद पर री काउंटिंग करानी पडी, इस पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा की सीधी टक्कर निर्दलीय वरुण चौधरी से रही। अभिषेक मिश्रा को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। अभिषेक को 328 और वरुण चौधरी को 316 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कृतिका सोलंकी ने शानदार जीत दर्ज की है। कृतिका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के अरुन कुमार भास्कर को 222 मतों के बड़े अंतर से मात दी है। कृतिका को 453 और अरुन को 231 वोट मिले। महासचिव पद पर एबीवीपी के चंद्रजीत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा छात्रसभा के आशीष यादव को 188 मतों से हराया।
चंद्रजीत को 402 और आशीष को 214 मित प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर एबीपीवी के कुनाल दिवाकर ने निकटतम उम्मीदवार एनएसयूआई की अंशिका शर्मा को 99 वोटों से पटखनी दी है। कुनाल को 331 और अंशिका को 232 वोट हासिल हुए। जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर निर्दलीय पैनल से उतरीं चंचल पांडेय ने चुनाव में सबसे अधिक वोट बटोरने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने 542 वोट झटककर एबीवीपी के सुधांशु जरारी को 304 वोटों के रिकार्ड अंतर से हराया। इंजीनियरिंग संकाय प्रतिनिधि के पद पर भी एबीवीपी ने डंका बजाया है।
उसके प्रत्याशी विशाल कुमार ने निर्दलीय अनुभव कुमार प्रजापति को 99 वोटों से हरा दिया। विशाल को 112 और अनुभव को मात्र 13 वोट मिले। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्दलीय अरुण कुमार ने 95 वोट हासिल कर एबीवीपी के हरि गोविंद को 50 वोटों से हराया। हरि गोविंद को 45 वोट मिल सके। इसी तरह कला संकाय में भी निर्दलीय उमाकांत ने एबीवीपी की प्रियंका शर्मा को 28 मतों से हराया। उमाकांत को 102 और प्रियंका को 74 वोट मिले। लाइफ साइंस संकाय से प्रमोद यादव, प्रबंध संकाय से कंचन यादव, ललित कला संकाय से रविकांत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। जबकि होम साइंस संकाय प्रतनिधि के लिए किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था।
24 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह
विवि प्रशासन ने छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण की तिथि 24 अक्टूबर प्रस्तावित की है, विवि के जेपी सभागार में कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित की मौजूदगी में शपथ दिलवाई जाएगी।