Agra News: Talented students honored at Dr. MPS World School…#agranews
clouds in Agra, temperature goes down
आगरालीक्स …आगरा में बादल छा गए हैं, गरज के साथ बौछार की संभावना है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा, बादल छाए रहेंगे और बूंदाबादी होगी।
कई दिनों से धूप के बाद आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। 10 बजे तक धूप नहीं निकली है, मौसम विभाग का अनुमान है कि बूंदाबादी हो सकती है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, बारिश के साथ ही तापमान में कमी आएगी।
कोहरे से हुई 2018 की शुरुआत
आगरा में नव वर्ष की शुरूआत कोहरे और शीत लहर से हुई है, स्कूलों की छुटटी है, फैमिली संग नई साल का जश्न जारी है, कोई मंदिर तो कोई ऑफिस के लिए निकल चुका है। दिन में कोहरे से द्रश्यता शून्य है और स्ट्रीट लाइट जल रहीं हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया, दोपहर 11. 30 बजे तक तापमान 14 डिग्री है।
2 जनवरी तक स्कूल बंद
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए दो जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में कोहरा और शीत लहर
आगरा में एक सप्ताह बाद कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं।सुबह से द्रश्यता शून्य है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
पिछले सात दिनों से आगरा में सर्द हवाओं के साथ धूप निकल रही थी, मौसम भी खुशनुमा था। शनिवार सुबह घने कोहरे से हुई, द्रश्यता शून्य होने से वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
कोहरे की चादर में छिपा ताजमहल
ताजमहल कोहरे की घनी चादर में छिप गया है, यहां सुबह से ही ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की लाइन लग गई है।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।
चल रही सर्व हवाएं
आगरा में सर्द हवाएं, कोहरा और तापमान गिरने लगा है, बुधवार को गलन भरी सर्दी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसा ही रहेगा। पहाडी इलाकों में हो रही बर्फवारी से तापमान में और गिरावट आ सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बुधवार सुबह धुंध और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं।