BSP regional & Distt. committee of Agra & Aligarh dissolve
आगरालीक्स….विधानसभा चुनाव में हार के बाद बसपा पदाधिकारियों पर गाज गिरने लगी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा अलीगढ मंडल के जोन कोआॅर्डिनेटर, मंडल और जिला इकाई को भंग कर दिया है। अभी नहीं कार्यकारिणी गठित नहीं की गई है।
विधानसभा चुनाव में जिले की नौ सीटों में से बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई है, पिछले चुनाव में बसपा ने नौ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके पीछे संगठन के पदाधिकारियों का ठीक से कार्य न करना और मतभेद सामने आने के बाद कार्रवाई होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंडल और जिला इकाई भंग कर दी गई है।
नगर निगम चुनाव लडेंगी बसपा
जून में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव बसपा अपने चुनाव चिन्ह से लडेगी, इससे पहले हुए चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशाी चुनाव लडे थे। आगरा में नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बसपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
इंटरनेट फोटो