AUTA Election Agra: Dr Mukesh Bhardwaj elected President & Dr Nishant General Secretary
आगरालीक्स… आगरा के अंबेडकर विवि शिक्षक संघ (औटा) के चुनाव में रिकॉर्ड 961 शिक्षकों ने मतदान का इस्तेमाल किया, देर रात तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर डीएस कॉलेज अलीगढ़ के डॉ मुकेश भारद्वाज और महामंत्री पद परआर बीएस कॉलेज के निशांत चौहान ने जीत दर्ज की।
आगरा कॉलेज में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से पांच बूथों पर मतदान शुरू हुआ, 39 महाविद्यालयों के 1008 मतदाताओं में से 961 मतदाताओं ने मताधिकारी का प्रयोग किया। आगरा के 400 शिक्षकों में से 384 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या तीन पर अलीगढ़ के 212 मतों में से 198 मत पडे़। बूथ संख्या चार पर मथुरा, हाथरस और कासगंज के 200 शिक्षकों में से 190 ने वोट डाले। बूथ संख्या पांच पर फीरोजाबाद, मैनपुरी व एटा के 198 मतों में से 189 मत पडे़।
आधी रात तक चली मतगणना
इस बार औटा के चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव किया गया, पहले चुनावों में प्रत्येक महाविद्यालयों से 25 शिक्षकों पर एक प्रतिनिधि चुना जाता था। निर्वाचित प्रतिनिधि ही औटा पदाधिकारियों को चुनने के लिए मतदान करते थे। नई प्रक्रिया में सभी शिक्षकों को मतदान करना था, इसलिए रिकॉर्ड मतदान हुआ। शाम को मतगणना शुरू हुई और आधी रात तक आगरा कॉलेज में मतगणना चलती रही।
अध्यक्ष पद पर मिले वोट
मुकेश भारद्वाज डीएस कॉलेज अलीगढ 269
ओमवीर सिंह वाष्र्णेय कॉलेज अलीगढ 202
राजीव अग्निहोत्री सेंट जोंस कॉलेज आगरा 160
पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज आगरा 130
रघुराज सिंह केआर कॉलेज मथुरा 125
शिवराज भारद्वाज बीएसए कॉलेज मथुरा 52
डॉ धर्मपाल सिंह आगरा कॉलेज आगरा 24
महामंत्री
निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज 323
भूपेंद्र कुमार चिकारा आगरा कॉलेज 297
एके सिंह आरबीएस कॉलेज 228
चंद्र शेखर शर्मा आगरा कॉलेज 107