Businessman lodge FIR after Bookie poster with his name paste
Ashok Arvind appointed Registrar of Dr BR Ambedkar Univ. Agra
आगरालीक्स….. करोडों के फर्जीवाडे में फंसे डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में नए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर विवि के रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद को अंबेडकर विवि का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वे जल्द ही चार्ज ले सकते हैं। विवि के कार्यवाहक रजिस्ट्रार केएन सिंह के झांसी ट्रांसफर किए जाने की चर्चा हैं। उनका तबादला नहीं हुआ तो वे डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहेंगे।
अंबेडकर विवि के बीएड फर्जीवाडे की जांच चल रही है, इसी बीच 2015 में हुई परीक्षाओं में भी पफर्जी छात्र शामिल हुए हैं। छात्रों को मार्कशीट भी नहीं मिल पा रही है। इस पर शासन स्तर से बदलाव किए जा रहे हैं। अशोक कुमार अरविंद को विवि की हालत सुधारने के लिए भेजा जा रहा है।
फंसेंगे अधिकारी
विवि के फर्जीवाडे में कई अधिकारी पफंस सकते हैं। नए रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद के सामने भी अधिकारियों के फर्जीवाडे आएंगे, वे सख्ती करते हैं तो कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।