Agra temperature @ 14, School timing changed
आगरालीक्स …आगरा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 72 घंटे तक सुबह कोहरा रहेगा, तापमान में गिरावट के बाद स्कूल का समय बदल दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं कोहरा भी रहेगा।
मौसम में हुए बदलाव के बाद सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में बुधवार को क्लास 8:20 से लगीं, पहले स्कूल का टाइम 7 20 था। वहीं, पहली क्लास से 12 वीं तक के छात्रों की छुटटी 2 20 बजे और नर्सरी व केजी की छुटटी 12 45 पर होगी। इसी तरह सेंट जॉर्जेज कॉलेज में नर्सरी कक्षा के बच्चों का समय सुबह आठ बजे से 1 20 बजे तक कर दिया है। आगरा पब्लिक स्कूल में की टाइमिंग नौ बजे कर दी गई है। छुटटी 2 30 बजे होगी।
सेंट क्लेयर्स और सेंट फेलिक्स के समय में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, सेंट कॉनरेडस की नर्सरी से यूकेजी तक की छह नवंबर तक छुटटी है।
इस बार ज्यादा सर्दी और कोहरा
पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड ने एक महीने पहले नवंबर में ही दस्तक दे दी है। शरद पूर्णिमा से रात में ठंड है। तापमान सामान्य या उससे कम है। रात का तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। दिन का तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ अनुपम काश्यपि का कहना है कि नवंबर का दूसरा पखवाड़ा दिसंबर के जैसा ठंडा रहने का अनुमान है। इस दौरान शीत लहर चल सकती है और एक- दो दिन कोल्ड डे भी हो सकते हैं। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का स्ट्रांग होना है। इसकी वर्टिकल हाइट 5.8 से 7.6 किमी रहेगी। इसकी फ्रिक्वेंसी भी ज्यादा रहेगी।
सवा महीने ज्यादा ठंड
इस बार पिछले साल की तुलना में ठंड सवा महीने ज्यादा पड़ने की संभावना है। पिछले साल तीन महीने नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सिर्फ 21 दिन ही ठंड पड़ी थी। इस बार एक महीने पहले ठंड शुरू हो गई। ये 30 दिन और 15 फरवरी के बाद 13 दिन तक ठंड पड़ने के आसार हैं। इस मान से ये करीब 43 दिन होंगे।