Agra record 0.8 degree temperature
आगरालीक्स …आगरा में धूप के साथ ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.8 पहुंच गया। स्कूलों ने एलकेजी और यूकेजी का समय सुबह 11 बजे से कर दिया है। मगर, स्कूलों की छुटटी नहीं की गई है।
सबसे ठंडा रहा आगरा
मंगलवार को यूपी में सबसे ठंडा आगरा रहा, धूप निकली लेकिन शीत लहर कांटों की तरह चुभती रही। स्कूल खुल जाने से बच्चे और उनके परिजन परेशान रहे, मौसम विभाग का मानना है कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। कोहरा भी छा सकता है।
आगरा में स्कूलों की छुटटी मंगलवार तक थी, मंगलवार को दिन में धूप निकली लेकिन शीत लहर चलती रही। डीएम गौरव दयाल ने रात साढे सात बजे बुधवार से स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए, लेकिन स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से की गई है।
उधर, रात होते होते शीत लहर का कहर बरपने लगा, ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुडा दी। ऐसे में यूपी में सबसे ठंडा आगरा रहा और न्यूनतम तापमान 4 3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद मेरठ रहा, वहां तापमान 7 5 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह भी शीत लहर चलती रही, इससे सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके परिजनों को समस्या हुई। सर्दी में दांत कटकटाते हुए बच्चे स्कूल गए।