Agra Nagar Nigam Election 2017: Campaign end at 5 pm today
आगरालीक्स… आगरा में आज सोमवार शाम पांच बजे नगर निगम चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, इससे पहले प्रत्याशी दम दिखाएंगे, जुलूस और रैली से जाम लगा रहेगा। 22 नवंबर को मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आगरा में मेयर, पार्षद, नगर पालिका और निकायों के लिए 22 नवंबर को मतदान होना है। इससे 48 घंटे पहले आगरा में चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे, ऐसा करते पाए जाने पर आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
रैली और निकलेंगे जुलूस
चुनाव का माहौल बनाने के लिए मेयर और पार्षद प्रत्याशी सोमवार को रैली और जुलूस निकालेंगे, इससे शहर में जगह जगह जाम लग सकता है। इसे देखते हुए ही घर से बाहर निकलें, जिससे जाम में न फंस जाएं। शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा।
22 नवंबर को रहेगा अवकाश
आगरा में 22 नवंबर को मतदान होगा, इसके चलते 22 नवंबर को आगरा में अवकाश रहेगा। स्कूल से लेकर कार्यालयों में छुटटी रहेगी। लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है।
आज होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त पहले चरण के मतदान के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे, काननू व्यवस्था सहित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
प्रेक्षक अनिल कुमार-2 होंगे
अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाॅल)/प्र0अ0 प्रेक्षक व्यवस्था डा0 कंचन सरन ने अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रेक्षक अनिल कुमार-2 (आई0ए0एस0) को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किया गया है, जिनका लोकल मोबाइल नम्बर-7060752110 है।
सहायक श्रमायुक्त श्री शेर सिंह को उनके लाईजन अधिकारी के रूप में सम्बद्ध किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर-9997188860 है।