Tesla chief Elon Musk’s visit to India postponed, had planned
Agra Mayor Naveen Jain elected president of UP Mayor Council
आगरालीक्स.. आगरा के लिए एक और बडी उपलब्धि है, मेयर नवीन जैन को उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है। अभी नगर निगम में मेयर को सीधे हस्तक्षेप का कानून नहीं है, मेयर काउंसिल द्वारा नगर निगम में जनता द्वारा चुने गए मेयर और पार्षदों के अधिकार बढाने की कवायद चल रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल का गठन किया गया है, इसमें प्रदेश के सभी नगर निगम के मेयर शामिल हैं।
मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के चुनाव में आगरा के मेयर नवीन जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 17 नगर निगमों में से शाहजहांपुर को छोड़कर 16 में महापौर निर्वाचित हुए हैं। इनमें से 14 नगर निगमों में भाजपा के महापौर हैं।
नगर निगम के संविधान में संशोधन की मांग
उप्र मेयर काउंसिल द्वारा नगर निगमों को संविधान के 74वें संशोधन की मंशा के अनुरूप स्वायत्तता और अधिकार देने की मांग करते रहे हैं। इससे नगर निगमों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को बढ़ा जा सकेगा।