Agra, Coldest city of UP: Maximum temperature record 20.9 degree
आगरालीक्स…. आगरा यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा, शीत लहर और कोहरे से द्रश्यता शून्य हो गई। जिला प्रशासन ने सर्दी में स्कूलों के लिए आदेश दिए हैं कि कक्षा एक से आठ तक के कान्वेंट और सरकारी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन कोहरा छाने के साथ तापमान में कमी आएगी।
गुरुवार को यूपी के शहरों का अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री रहा, जबकि आगरा के अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह आगरा यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां सुबह से ही कोहरा छाया रहा और शीत लहर चली, रात नौ बजे के बाद कोहरा गहराने लगा और रात 12 बजे तक द्रश्यता शून्य हो गई।
नौ बजे के बाद खुलेंगे स्कूल
अधिकांश कान्वेंट स्कूलों में नर्सरी और यूकेजी की छुटटी कर दी गई हैं, जिला प्रशासन ने सर्दी में स्कूलों के लिए आदेश दिए हैं कि कक्षा एक से आठ तक के कान्वेंट और सरकारी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।
चल रही सर्व हवाएं
आगरा में सर्द हवाएं, कोहरा और तापमान गिरने लगा है, बुधवार को गलन भरी सर्दी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसा ही रहेगा। पहाडी इलाकों में हो रही बर्फवारी से तापमान में और गिरावट आ सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बुधवार सुबह धुंध और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं।
2016 में दिसंबर में चली थी सर्द हवाएं
आगरा में कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही हैं। उन्हें सर्द हवा और कोहरे में सुबह सुबह स्कूल जाना पड रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढने से ठिठुरन बढ सकती है।
कोहरे में दो दिन राहत के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा हो गया, इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। पारा गिरता जा रहा है और कोहरे के साथ ओंस की बूंदों ने ठिठुरन बढा दी है, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे बच्चे
सुबह सर्दी और कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पडा, परिजन वैन और बस तक बच्चों को छोडने आए।