ADA, VC Anil Dhingra transferred to DM Meerut
आगरालीक्स …आगरा के डीएम के ट्रांसफर को लेकर चल रही खबरों पर विराम लग गया है, 13 जनवरी को डीएम गौरव दयाल की जगह आगरा में सुहास एलवाई को डीएम बनाए जाने की खबरें आने लगी थी। ऐसे में मंगलवार को 16 आईएएस के तबादले किए गए, इसमें आगरा के डीएम गौरव दयाल का तबादला नहीं हुआ है। आगरा के एडीए वीसी अनिल ढींगरा को मेरठ का डीएम बनाया गया है।
27 जुलाई 2016 को गौरव दयाल आगरा के डीएम बने थे। उन्हें पंकज कुमार की जगह आगरा का डीएम बनाया गया था। उनकी पत्नी आगरा में इनकम टैक्स विभाग में हैं। जनवरी में आईएएस सुहास एलवाइ की पत्नी पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास को अपर नगर आयुक्त आगरा के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद 13 जनवरी को एक सूची जारी हुई, इसमें पांच जिलों के डीएम के तबादले का जिक्र था। इसमें डीएम गौरव दयाल का नाम भी था, आगरा के नए डीएम के लिए सुहास एलवाई का नाम था। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के चलते आईएएस के तबादले के लिए चुनाव आयोग से भी अनुमति लेनी होती है इसलिए तबादलों पर विराम लग गया। अब 30 जनवरी को 16 आईएएस के ताबदले किए गए हैं, इसमें आगरा के डीएम गौरव दयाल का नाम शामिल नहीं हैं। इस तरह आगरा के डीएम अभी गौरव दयाल ही रहेंगे, आगरा में नए एडीए वीसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
इनके हुए तबादले
अनिल ढींगरा, एडीए वीसी आगरा से डीएम मेरठ बनाए गए
गौरी शंकर प्रियदर्शी सचिव नगर विकास
राम विकास मिश्रा कमिश्नर चित्रकूट बने
हरेंद्र वीर सिंह चकबंदी आयुक्त बने
कर्ण सिंह चौहान सचिव मानवाधिकार आयोग
जगतराज सचिव संस्कृति बनाए गए
दिव्य प्रकाश गिरि डीएम बांदा बनाए गए
महेंद्र बहादुर सिंह डीएम रामपुर बनाए गए
शिव सहाय अवस्थी डीएम झांसी बनाए गए
सहदेव डीएम महोबा बनाए गए
संगीता सिंह डीएम सुल्तानपुर बनाई गईं
राजीव शर्मा डीएम मुजफ्फरनगर बनाए गए
अटल राय डीएम बिजनौर बनाए गए
अरविंद कुमार सिंह निदेशक नेडा बने
सुशील मौर्या डीएम बस्ती बनाए गए