Patanjali Brand Refined Oil sample taken from Agra fail #agra
54 Kg cake symbols Sansad Bhawan cut by SC commission chairman Dr Ram Shankar Katheria on birthday in Agra
आगरालीक्स… आगरा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 54 किलो का केक काटा गया, केक को संसद भवन के रुप में बनाया गया था और तिरंगा भी लगा था। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, ऐसे में शुक्रवार को उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए सुबह से ही आवास पर भीड रही। यहां आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित उनके आवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया। अटल रक्तदान शिविर में उनके समर्थकों ने रक्तदान किया।
54 किलो का काटा केस
इसके बाद सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के 54 वें जन्मदिन पर 54 किलो का केक काटा गया, केक उनके साथ उनकी पत्नी म्रदुला कठेरिया ने काटा। यह केक खास था, केक को संसद भवन का आकार दिया गया था। इस पर तिरंगा लहरा रहा था, सांसद कठेरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों की सुबह से भीड लगी रही।